बारह घंटे में गिरफ्तारी : जानबूझकर महिला को खाली मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में. 

बिलासपुर : थाना सरकंडा क्षेत्र में महिला के साथ बलात्कार और मारपीट के गंभीर अपराध में बशीर मेमन उर्फ भाईजान (44 वर्ष) को पुलिस ने महज 12 घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी ने परिचित होने के बहाने पीड़िता को खाली मकान में ले जाकर बलात्कार किया, अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस ने बीएनएस की धारा 69, 296, 351(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की।        

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बशीर खान के दुकान में काम करती थी, जिससे इसका जान पहचान हुआ था। जो वह बताया कि एक महिला से मिलवाउंगा जिससे तुम्हारे जीवन को देखने का नजरिया बदल जाएगा, कहते हुये दिनांक 15 सितंबर 2025 को अपने साथ स्कूटी में बैठा कर श्लोक विहार के एक खाली मकान में लेकर गया जहां मौका पाकर जबरन शारीरिक संबंध बना कर बालात्कार किया, विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौच कर हाथ झापड़ मुक्का से मारपीट किया एवं अश्लील फोटो खींच कर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पुनः होटल में ले जाकर बालात्कार किया है।

 प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये गए। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी बशीर मेमन उर्फ भाईजान को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts