भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री व छतीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 3 दिन के छतीसगढ़ प्रवास पर 19 फरवरी को आ रही है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्री नालिनेश ठोकने ने बयान जारी कर बताया कि उनका आगमन 19 फरवरी सुबह 12 बजे जगदलपुर में होगा।उसके बाद वह दंतेवाड़ा रवाना होंगी।

वहाँ जिला कार्यसमिति में भाग लेने के बाद उनकी चर्चा मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्षो,महामंत्री व वरिष्ठ नेताओं के साथ होगी.।

20 फरवरी को वह कोंडागांव में जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी व वहाँ के जनप्रतिनिधियो,वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

21 फरवरी को कांकेर जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगी साथ ही अंतागढ़ विधानसभा,कांकेर विधानसभा व भानुप्रतापपुर विधानसभा की बैठक में शामिल होंगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!