त्यौहारों से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई : तेज रफ्तार कार से आरक्षक को रौंदने की कोशिश ! दुर्ग पुलिस की घेराबंदी में फंसे दो तस्कर, स्वीफ्ट कार में छिपा था नशे का जहर, 25 नग नशीले कफ सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

दुर्ग : त्यौहारों को देखते हुए जिले में बढ़ाई गई पुलिसिंग का बड़ा असर देखने को मिला है। 15 अक्टूबर 2025 को सिरसा गेट के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक को रोकने की बजाय एक स्वीफ्ट कार (CG 04 QK 5678) के चालक ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। तत्काल पुलिस ने इलाके में घेरा बंदी कर कार को जब्त किया और चालक नीरज वर्मा (27 वर्ष) निवासी रायपुरा, जिला रायपुर, व उसके चचेरे भाई ऋषभ वर्मा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान कार से 25 नग ग्लेनकॉफ-टी सीरप (Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride) बरामद किया गया, जिसे वे अवैध रूप से बिक्री हेतु ले जा रहे थे। थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 392/25 धारा 109(1), 132, 221 बीएनएसधारा 67 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जिले मे नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एवं त्यौहारों को देखते हुए की जा रही कार्यवाही एवं सुगम यातायात व्यवस्था के दौरान दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को सिरसा गेट के पास तैनात आरक्षक द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक आ रही गाड़ी को रूकवाने का प्रयास किया गया। वाहन चालक द्वारा गाडी़ को अधिक तेजी से ट्राफिक नियमों का पालन किये बिना आरक्षक को कार स्वीफ्‌ट क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 से जान से मारने की नियत से उड़ाने का प्रयास किया गया। जिले में घेरा बंदी कर आरोपी कार स्वीफ्ट क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 को पकड़ा गया। चालक को रुकवाकर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम नीरज वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुरा जिला रायपुर (छ.ग.) बताया एवं गाड़ी क्यू नहीं रोका, पुछने पर आरोपी चालक द्वारा बताया कि अपने भाई के साथ अवैध समान नशीली दवाई परिवहन करने से पुलिस पकड़ रही है, इसलिए नहीं रोका।

आरोपी की स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 क्यु के 5678 से की विधिवत तलाशी ली गई। आरोपी नीरज वर्मा व उसे चचेरे भाई ऋषभ वर्मा के पास से दवाई बिक्री हेतु 25 नग ग्लेनकॅफ सीरप प्राप्त हुआ, साथ ही चरोदा रेल विहार से बाबा नाम के व्यक्ति से नशीली दवाई 25 नग Glankof-T Codeine Phosphate & Triprolidine hidrochloride syrup सीरप मिला, जिसे जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 67 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

1- नीरज वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी रायपुरा जिला रायपुर

2- ऋषभ वर्मा.

Related posts