सरगुजा में धर्मांतरण रोकने की पुलिस कार्रवाई : धर्मांतरण का बड़ा पर्दाफाश ! सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार किए पचास  लोगों को जोड़कर कार्यक्रम करने वाले तीन आरोपी, भेजा न्यायिक हिरासत में.

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को जानकारी प्राप्त हुई थी कि (01) जयप्रकाश साव निवासी सीतापुर (02) अजित कुमार कुजूर निवासी मंगारी द्वारा कुम्हरता गवरडांड निवासी झकल राम प्रजापति के यहां आकर लगभग 50 की संख्या में लोगों को एकत्रित कर विद्वेषपूर्ण तरीके से हिन्दू धर्म के विश्वास को ठेस पहुंचाते हुये उनके धर्म से जुड़ने एवं जुड़ने से हर परेशानी हर बिमारी को दूर कर देने की बात कह कर धर्मातंरण का कार्यक्रम किया जा रहा था। जो आस पास के लोगों को सूचना प्राप्त होने पर मौक़े पर जाकर देखने पर जयप्रकाश साव निवासी सीतापुर, अमित कुमार कुजूर निवासी मंगारी एवं झकल राम निवासी कुम्हरता गवरडाँड़ धर्मातरण करा रहे थे। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 151/25 धारा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 एवं 299, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को मामले में सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी जयप्रकाश साव, अजित कुमार कुजूर एवं झकल राम प्रजापति को तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपियों के द्वारा अपना नाम (01) जयप्रकाश साव पिता श्री पन्नालाल साव उम्र 40 वर्ष निवासी खरसिया रायगढ हाल मुकाम चलता सीतापुर थाना सीतापुर, (02) अजित कुमार कुजूर पिता मोहर साय उम्र 28 वर्ष निवासी मंगारी थाना सीतापुर, (03) झकल राम प्रजापति पिता स्व. अंतराम उम्र 38 वर्ष निवासी कुम्हरता गवरडांड़ थाना दरिमा का होना बताया गया,  आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related posts