शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर चला पुलिस का डंडा — छह बदमाश व एक फरार वारंटी गिरफ्तार

चेकिंग दौरान थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले बदमाष सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।

पकड़े गये बदमाशों में अपराध के फरार आरोपी थे शामिल।

बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत् गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने आगे भी की जायेगी कार्यवाही।

बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में  थाना क्षेत्र में  शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन/ सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में आज दिनांक 18.08.2025 को थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर थाना के अलग-अलग क्षेत्रों में  चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान चिंगराजपारा, रपटा चौक चांटीडीह एवं अशोक नगर सरकण्डा में झूण्ड बनाकर उपद्रव करने वाले 6 बदमाशों राजेश सिंह ठाकुर, शिवा यादव, जितेन्द्र कश्यप, श्रेयांश सिंह, आनंद दास मानिकपुरी एवं गौरव पटेल को पकड़ा गया जिनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया है। अभियान के दौरान फरार वारंटी फूलदास वैष्णव को पकड़ा गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है। 

नाम गिरफ्तार आरोपी:-

01. राजेश सिंह ठाकुर उर्फ राजा पिता स्व. सत्यव्रत सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 2, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

02. शिवा यादव पिता संतोष यादव उम्र 27 वर्ष निवासी देवरीखुर्द सफेद खदान थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

03. जितेन्द्र कश्यप पिता स्व. रामदयाल कश्यप उम्र 39 वर्ष निवासी देवनचाल मेनरोड चांटीडीह, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

04. श्रेयांश सिंह पिता शरणजीत सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी विनोबा नगर थाना तारबहार, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

05. आनंद दास मानिकपुरी पिता शिखरदास उम्र 19 वर्ष निवासी गुरूद्वारा के सामने दयालबंद थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

06. गौरव पटेल पिता प्रेम पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी रिंग रोड थाना तारबहार जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

07. फूलदास वैष्णव पिता केशुनदास वैष्णव उम्र 49 वर्ष निवासी हर श्रृंगार कालोनी, राजकिशोर नगर, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

Related posts