कांसाबेल : महाकुल समाज सेवा समिति कांसाबेल की विकासखंड स्तरीय एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक ग्राम गरियादोहर में रविवार को संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना करते हुए द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और एकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय संगठन का गठन एवं पदाधिकारियों का चयन करना था। सर्वसम्मति से हुए इस चयन में समाज के सभी प्रतिनिधियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष पद के लिए रतन प्रसाद यादव ग्राम गरियादोहर एवं सचिव पद के लिए पूनम चंद्र यादव ग्राम चिड़ौरा को निर्विरोध रूप से चुना गया।

चयन प्रक्रिया के बाद जिला अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव ने नव नियुक्त अध्यक्ष एवं सचिव को प्रमाण पत्र देकर बधाई देते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकता, शिक्षा, और युवा सशक्तिकरण ही प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज के युवाओं से संगठित होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष गोवर्धन यादव, जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप यादव, नंदलाल यादव, कैलाश यादव, लीलाधर यादव, गणेश यादव, बालेश्वर यादव, चिंतामणि यादव, सरोज यादव, चूड़ामणि यादव, सदाशिव यादव, निराकार यादव, जयंत यादव, शत्रुध्न यादव, चंद्रकुमार यादव, गोविंद यादव, भूपेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।बैठक में समाज के भविष्य की दिशा तय करने हेतु शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और अगली पीढ़ी को संस्कारित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
