पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 35 लाख के टेलर चोरी का खुलासा, अम्बिकापुर में टेलर वाहन चोरी का ड्रामा, प्रार्थी ने खुद पकडा चोर, पुलिस ने मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष राठौर पिता द्वारिका प्रसाद उम्र 40 साल सा. मुण्डा पुलिस चौकी बैकठनगर थाना जैतहर जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आदित्य टेलर सर्विस ट्रांसपोर्ट टाटीबंध रायपुर में 09 माह से टेलर वाहन कमांक सीजी/04/पीए/9848 को चलाने का काम करता है। दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को रायपुर से टेलर वाहन कमांक सीजी04/पीए/9848 में थ्रेसर लोड़ कर दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को अम्बिकापुर पहुंचा और थ्रेसर को नमनाकला अम्बिकापर में अनलोड कर वापस रायपुर जा रहा था। साडबार बेरियर मणीपुर अम्बिकापुर के आगे पहुंचा था कि एक अज्ञात्त व्यक्ति प्रार्थी को हाथ देकर रोका और बोला कि उक्त व्यक्ति ड्रायवरी का काम करता है, आगे जाना है ले चलो तब प्रार्थी उसे टेलर में बैठा लिया बैठने के बाद लगभग 3-4 कि.मी. आगे जाने के बाद जोगाबांध युरिया पानी का दुकान मिला, सुबह समय 10:30 बज रहा था, जहां प्रार्थी अपनी टेलर वाहन को खड़ी कर चाभी गाड़ी में ही छोड़ कर युरिया पानी खरीदने के लिये दुकान में गया, तभी प्रार्थी के गाड़ी में लिफ्ट लेकर बैठा अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के टेलर वाहन कमांक सीजी/04/पीए/9848 को स्वयं चालु कर चोरी कर भागने लगा।

तब प्रार्थी पिछे से आ रहीं उसके ही कम्पनी का टेलर जिसे सिताराम राठौर चला रहा था, उसे प्रार्थी रूकवाया और बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी का टेलर लेकर भाग रहा है, तब सीता राम के साथ टेलर में बैठ कर उसका पिछा करने लगे, लखनपुर बस्ती के ठिक पिछे वाले मोड़ में वह अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी के टेलर वाहन को ग्रामीण रोड में मोड़ने का कोशिश किया किंतु गाडी को मोड़ नहीं पाया तब वह टेलर गाड़ी को छोड़ कर भागने लगा तब उसे दौड़ा कर प्रार्थी और सिताराम राठौर पकड़े, तभी थाना लखनपुर की पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी और राह चलते लोग आ गये तब प्रार्थी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को पुरी बात बताने पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मौक़े से पकड़ा गया है। प्रार्थी द्वारा मामले की रिपोर्ट थाना मणीपुर आकर दर्ज करने पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए मौक़े से पकड़ कर लाये गए आरोपी से पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम विपिन सिंह बादी आत्मज कृपाल सिंह उम्र 22 साल निवासी ललाती थाना उदयपुर जिला सरगुजा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पुछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं चोरी किये हुये टेलर वाहन कमांक सीजी/04/पीए/9848 को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, युवक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहा है, चोरी के प्रकरण में चालान हो चुका है।

Related posts