समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी
तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी जुआरियों को ग्राम ग्राम गिधौरी एवं ग्राम बलौदा में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
आरोपी जुआरियों से नगदी रकम ₹13,120 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त
बलौदाबाज़र : पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी क्रम में समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 18.10.2025 की रात्रि थाना गिधौरी की पुलिस द्वारा 03 अलग-अलग मामलों में ग्राम गिधौरी एवं ग्राम बलौदा में जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी ₹13,120 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना गिधौरी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
आरोपी जुआरियों के नाम
1. अजय कुमार टंडन उम्र 30 वर्ष निवासी संजय चौक ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
2. मोहन उम्र 35 वर्ष निवासी सबरिया डेरा ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
3. अनंत कुमार पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
4. पंकज कुमार पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी
5. देव कुमार पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी बस स्टैंड गिरौदपुरी चौकी गिरौदपुरी
6. दुर्गेश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी जूनाडीह ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
7. राज पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी जूनाडीह ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
8. जगदीश वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी बंधई पारा ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
9. ईश्वर यादव उम्र 33 वर्ष निवासी महामाया चौक ग्राम बलौदा थाना गिधौरी
10. अविनाश बंजारे उम्र 25 वर्ष निवासी टुण्डरा रोड गिधौरी थाना गिधौरी
