जुआड़ियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 व 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का.
जुआड़ी बगीचा के हाई स्कूल मैदान में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने मौके से धर दबोचा.
प्रकरण में पकड़े गए जुआड़ियों के नाम – 1. सुमित कुमार जैन उम्र 21 वर्ष, निवासी सरबकोंबो, थाना बगीचा, 2. कौशल कुमार शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी बगीचा, 3. राजेंद्र शर्मा उम्र 60 वर्ष, निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, 4. अविनाश सिंह, उम्र 31 वर्ष निवासी रौनी रोड, बगीचा, 5. रविन्द्र कुमार उम्र 27 वर्ष वर्ष निवासी झगरपुर, बगीचा, 6. अखिलेश गुप्ता उम्र 43 वर्ष, निवासी तहसील चौक, बगीचा,
जशपुर : बगीचा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने हाईस्कूल मैदान में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर छ: जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 84,400/- रुपये नकद और ताश की गड्डी जप्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 व 5 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुए और सट्टे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को रात्रि में थाना बगीचा पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि बगीचा के शासकीय हाईस्कूल के मैदान में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में रुपए का दांव लगाकर, ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। जिसके उपरांत बगीचा पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर, हाईस्कूल मैदान की घेरा बंदी की गई और पाया कि छः व्यक्ति ताश पत्ती के साथ पैसे का दांव लगा कर जुआ खेल रहे थे।
जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ से सभी छः व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर पकड़े गए जुआड़ियों ने अपना नाम क्रमशः क्रमशः 01. सुमित कुमार जैन उम्र 21 वर्ष, निवासी सरबकोंबो, थाना बगीचा, 02. कौशल कुमार शर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी बगीचा, 3. राजेंद्र शर्मा उम्र 60 वर्ष, निवासी महादेवडांड, थाना बगीचा, 4. अविनाश सिंह, उम्र 31 वर्ष निवासी रौनी रोड, बगीचा, 5. रविन्द्र कुमार उम्र 27 वर्ष वर्ष निवासी झगरपुर, बगीचा, 6. अखिलेश गुप्ता उम्र 43 वर्ष, निवासी तहसील चौक, बगीचा का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश की गड्डी व 84,400/- रुपये को भी जुआड़ियों के कब्जे से जप्त किया गया।
प्रकरण में पुलिस के द्वारा उक्त सभी छः जुआड़ियों के विरुद्ध थाना बगीचा में जुआ एक्ट की धारा 3,5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।
प्रकरण की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक गौरव पांडे, सहायक उपनिरीक्षक नरेश मिंज, प्रधान आरक्षक इस्तहाक़ खान, आरक्षक फुलजेंस टोप्पो व नगर सैनिक बलि राम रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बगीचा क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए, छः लोगों को पकड़ा है। जुआड़ियों से 84,400/- रुपये व ताश पत्ती को बरामद कर जप्त किया गया हैं। जुआ के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
