ग्राम करगा अमलेश्वर के फार्म हाउस में खिलाया जा रहा था जुआ, जुआड़ियों से 1,11,230/- रूपये जुआ की रकम, 06 मोबाईल, 1 मोटर सायकल, 2 चार पहिया वाहन कीमत 19,15,231/- रूपये बरामद.
14 प्रकरणों में 54 आरोपियों को किया गया जुआ एक्ट में गिरफ्तार, जुआ की रकम नगदी एवं मशरूका जुमला कीमत 20,61, 201/- रूपये बरामद.
दुर्ग : जिले में अवैध जुए पर नकेल कसने के लिए दुर्ग पुलिस ने दीपावली पूर्व व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 14 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 54 जुआंड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई में 1,45,970 रुपये नकद, 06 मोबाइल फोन, 02 चार पहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल सहित कुल 20 लाख 61 हजार 201 रुपये की संपत्ति जब्त की। ग्राम करगा अमलेश्वर के फार्म हाउस में मुख्य कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 06 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और लाखों की जुआ रकम बरामद की।
जिला पुलिस दुर्ग लगातार अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है एवं अवैध गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। इसी तारतम्य में दीपावली की पूर्व संध्या पर खेले जाने वाले अवैध कार्य/सामाजिक बुराई, जुआ पर अंकुश लगाए जाने एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों पर ठोस कार्यवाही करने के उद्देश्य से दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को जिले में व्यापक अभियान चलाया गया एवं इन पर निगाह रखकर कार्यवाही की गई।

इस अभियान के अन्तर्गत ग्राम करगा फार्म हाउस में जुआ खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस व्दारा दबिश देकर 06 आरोपियों को ताश पत्ती के साथ पकड़ा जाकर जुआ की रकम 1,11,230/- रूपये, 06 मोबाईल फोन, 01 बुलेट मोटर सायकल एवं 02 चार पहिया वाहन कीमत 19,15,231/- रूपये बरामद किया गया।
अमलेश्वर के ही 02 अन्य प्रकरणों में 08 आरोपियों से 5260/- रूपये, कुम्हारी के 02 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 15000/- रूपये, उतई के 02 प्रकरणों में 06 आरोपियों से 3500/- रूपये, धमधा के 03 प्रकरणों में 11 आरोपियों से 2550/- रूपये, नेवई के 01 प्रकरण में 05 आरोपियों से 3480/- रूपये, छावनी के 01 प्रकरण में 03 आरोपियों से 790/- रूपये, जेवरा सिरसा एवं अंजोरा के 01-01 प्रकरण में 06 आरोपियों से 4160/- रूपये, इस प्रकार 14 प्रकरणों में 54 जुआंड़ियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, जुआ की कुल नगदी रकम 1,45,970/- रूपये, 06 मोबाईल फोन, 02 चार पहिया वाहन कीमत 19,15,231/- रूपये जुमला कीमत 20,61,201/- रूपये की मशरूका बरामद की गई है।
सभी आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिशेघ अधिनियम 2022 के अन्तर्गत कार्रवाई की गई है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
