शराब के लिये पैसों के विवाद में चली एयर पिस्टल : बलौदाबाजार पुलिस ने दिखाई फुर्ती, चार घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार.

प्रार्थी प्रहलाद वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम रमदैया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को वह अपने मोटरसाइकिल से घर वापस आ रहा था, कि इसी बीच साहडा देव चौक ग्राम रामदैया के पास आरोपी दीपक पटेल, वीरेंद्र बघेल एवं अन्य द्वारा प्रार्थी का रास्ता रोककर, पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौज किया गया तथा प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा की मांग किया गया, जिस पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर सभी आरोपियों द्वारा एक राय होकर प्रार्थी को हाथ मुक्का से मारपीट किया गया तथा एयर पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी करहीबाजार में धारा 296,351(2),126(2),119,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के चार घंटे के भीतर ही प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश एवं शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए प्रार्थी के साथ मारपीट कर, उसे एयर पिस्टल दिखा कर जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया गया। प्रकरण में सम्मिलित अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है। प्रकरण में दोनों आरोपियों को दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है, प्रकरण विवेचना में है।

1. वीरेंद्र बघेल उम्र 27 साल ग्राम लच्छनपुर चौकी करहीबाजार.

2. दीपक पटेल उम्र 20 साल ग्राम रमदैया चौकी करहीबाजार.

Related posts