थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
थाना लखनपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध.
अंबिकापुर : अंबिकापुर के थाना लखनपुर क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी लाल दास (20) को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था और अब शादी से इंकार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बदगरी थाना लखनपुर निवासी लाल दास पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 245/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम लाल दास आत्मज अधीन दास उम्र 20 वर्ष साकिन बदगरी थाना लखनपुर का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक जगेश्वर बघेल, आरक्षक शिव राजवाड़े सक्रिय रहे।
