गाड़ी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला : सड़क पर उफना गुस्सा बना जानलेवा ! बलेनो कार से पीछा कर अभिनव टाकिज के पास युवक पर हमला, अंबिकापुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी.

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी अंशु कुमार जायसवाल साकिन घुटरापारा थाना अम्बिकापुर का थाना उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को देर रात्रि प्रार्थी के मोहल्ले के युवक प्रार्थी को फोन कर बताये कि प्रार्थी का भाई संजीव जायसवाल अभिनय टाकिज के पास अंकुर ट्रेडर्स के सामने मेन रोड में गिरा पड़ा है, जिसे मोहल्ले के युवकों द्वारा ईलाज कराने हेतु जिला अस्पताल ले जा रहे हैं।

तब प्रार्थी अपनी मां के साथ जिला अस्पताल अम्बिकापुर जाकर देखा तो प्रार्थी के भाई के सिर पर चोट के निशान थे, प्रार्थी के भाई संजीव जायसवाल को अज्ञात नीले रंग का बलेनो कार का चालक एवं उसका एक साथी चांदनी चौक से पीछा करते हुए अभिनव टाकिज के पास अंकुर ट्रेडर्स के सामने मेन रोड के पास पहुंचे और प्रार्थी के भाई के मोटर सायकल के सामने रास्ता रोक कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर हत्या का प्रयास कारित किये है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 792/25 धारा 296, 351(3),115(2),126(2), 109(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी से पुछताछ कर कथन लिया गया। जिसने अपने कथन में प्रथम सूचना-पत्र को ताईत करते हुये बताया कि उक्त नीले रंग की बोलेनो का नम्बर जेएच/01/ईडी/0706 है। बाद में उक्त कार के स्वामी प्रथम केसरवानी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा अपना नाम प्रथम केशरवानी आत्मज प्रमोद गुप्ता उम्र 27 वर्ष साकिन स्टेट बैंक गली थाना कोतवाली अंबिकापुर का होना बताया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को गाड़ी चलाने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण आहत को अपने साथी के साथ मिल कर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को अपने घर पर रखना बताया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार एवं कार की डिक्की से घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है।  मामले में शामिल एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Related posts