घटना दिनांक से फरार चार आरोपी गिरफ्तार.
थाना खरोरा, जिला-रायपुर में अपराध क्रमांक 704/25 धारा – 333,296,115(2),351(2),3(5) का प्रकरण पँजीबद्ध.
आरोपीगण – (1) अनिल सोनवानी पिता मनीराम सोनवानी उम्र 33 वर्ष, (2) राजेश पिता स्व. मंगलाराम सोनवानी उम्र 40 साल, (3) अजय पिता धनीराम सोनवानी उम्र 33 साल, (4) कल्याण उर्फ भोला पिता मनीराम सोनवानी उम्र 38 साल साकिनान अछोली थाना खरोरा जिला रायपुर.
रायपुर : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में जुआ खेलने से मना करने पर एक परिवार पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद फरार चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल सोनवानी, राजेश सोनवानी, अजय सोनवानी और कल्याण उर्फ भोला सोनवानी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में घटना दिनांक से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को रात्रि 09:30 बजे करीबन मैं मनी यादव, वाकेश खोरसी तरफ से पैदल गांव आते समय देखे कि तालाब पार में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, तो वहाँ पर जाकर जुआ खेलने वालो को मना किये तो भोला सोनवानी बोला मैं जुआ खेलवा रहा हूं, तुम मना करने वाला कौन होता हैं, कहकर मां-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने कि धमकी दिये।
जिससे डरकर हम तीनों मेरे घर आये कुछ समय पश्चात भोला सोनवानी, अनिल सोनवानी, राजेश सोनवानी, अजय सोनवानी चारों लोग हाथ में डण्डा लेकर घर दरवाजा के सामने आकर गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हुए जबरन घर के अंदर घुस कर मुझे और मेरे चचेरा भाई वाकेश के सिर में अनिल सोनवानी द्वारा डण्डा से मारपीट किये, जिससे चोंट लगने से खून निकल रहा है एवं मेरी घर की महिलाएं, भाई, बहू नोमित्रा यादव के चोंटी पकड़ कर जमीन पर पटक दिया तथा मुक्का से मारे और मेरी पत्नी श्रीमती टुपेश्वरी यादव को भी हाथ खींच कर पटक दिया मेरे दादा भुरवा एवं मेरे पिता जासल यादव बीच-बचाव करने का प्रयास किये तो उसे भी घर के अंदर मारपीट किये जिससे मेरे दादा के बांया घुटना, जांघ, छाती, दांहिना कोहनी को पटक कर चोट पहुंचाये तथा हाथ-मुक्का व लाठी से मारपीट कर जान सहित खत्म करने की धमकी दिये हैं।
जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में प्रार्थी/आहतों का सीएचसी खरोरा से मुलाहिजा कराया गया है। घटना-स्थल निरीक्षण कर साक्षियों के कथन लेख किये हैं। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध घटित करना और पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
