पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री : अंधे कत्ल का खुलासा कर दुर्ग पुलिस ने मचाई हलचल ! “पैसे दो वरना…” — विरोध करने पर बेरहमी से हत्या, दो अपचारी बालक सहित चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

दिनॉक 20-21 अक्टूबर 2025 को दरम्यानी रात्रि करीबन 02:30 बजे रेल्वे स्टेशन दुर्ग के पास किसी अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकू मार कर की गयी हत्या पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 566/2025 धारा 103 (1), 311,3 (5), 111 (3) ख बीएनएस कायम किया गया। अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु विशेष टीम बनाकर घटना-स्थल एंव रेल्वे स्टेशन के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जॉच की गई। संदेहियों की पहचान सिकोला भाठा एंव सिकोला बस्ती का होना पाया गया।

दिनॉक 25 अक्टूबर 2025 को संदेहियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि दिनॉक 20 अक्टूबर 2025 को रात्रि करीबन 02:30 बजे रेल्वे स्टेशन चाय पीने जाना बताये, रेल्वे स्टेशन का एक चक्कर लगाने के बाद स्टेशन से बाहर निकलने पर रेल्वे स्टेशन माल गोडाउन के पास एक अज्ञात व्यक्ति बैठा था। आरोपियों के पास पैसा नहीं था, तब उस अज्ञात व्यक्ति के पास जाकर बोले तुम्हारे पास जो पैसा है, उसे दे दो, तो वह अज्ञात व्यक्ति विरोध किया। फिर आरोपियों ने मिल कर उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ले रहे थे, तभी वह व्यक्ति मारपीट करने लगा,  तब ये सभी मिलकर अपचारी बालकों के पास रखे चाकू को निकाल कर उस अज्ञात व्यक्ति के गर्दन, पेट एंव सीने पर वार कर चोट पहुँचा कर भाग गये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू विधिवत बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पर थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

1- मोहित साहू उर्फ डिवाईन उर्फ दादू उम्र 19 साल निवासी सिकोला भाठा मोहन नगर,

2- सावन नेताम उम्र 20 साल निवासी बाम्बे आवास उरला मोहन नगर,

3- 02 (दो) विधि से संघर्षरत अपचारी बालक.

Related posts