थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना.
महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लीलाधर यादव (57 वर्ष) घटना के बाद से फरार था, जिसे पुलिस ने सतत प्रयासों से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। महिला से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का यह मामला थाना पत्थलगांव में दर्ज किया गया था, जो बाद में लुंड्रा थाना क्षेत्र का पाया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाए और गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम नागम पसेना रिरी थाना लुण्ड्रा के लीलाधर यादव द्वारा प्रार्थिया को शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में मामले में बिना नंबरी अपराध क्रमांक 0/25 धारा 64(2)(एम) बी.एन.एस. का कायम कर घटना थाना क्षेत्र थाना लुण्ड्रा का होने से नंबरी हेतु बिना नंबरी अपराध नालसी प्राप्त होने पर थाना लुन्ड्रा में नंबरी अपराध 202/25 कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, आरोपी घटना दिनांक पश्चात लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी लीलाधर यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना नाम लीलाधर यादव आत्मज तेजू राम यादव उम्र 57 वर्ष साकिन रीरी थाना लुन्ड्रा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उपनिरीक्षक आर.एन.पटेल, सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण साहू, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, आरक्षक इबनुल खान, आरक्षक संजय, बीरेंद्र सक्रिय रहे।
