दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की शाम ग्राम शिवतराई में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या का यह जघन्य अपराध हुआ था घटित.
थाना कोटा में धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत प्रकरण किया गया था पँजीबद्ध, विवेचना के दौरान विस्तारित की गई धारा 103(1) बी.एन.एस.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजेश कुमार मरावी ने 22 अक्टूबर की शाम ग्राम शिवतराई में घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी नांदबाई मरावी पर टंगिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दिनांक 25 अक्टूबर 2025 के सुबह प्रार्थी रामचरण पोर्ते, साकिन शिवतराई थाना कोटा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका दामाद राजेश कुमार मरावी अपनी पत्नी नांदबाई मरावी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने टंगिया से हमला कर पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार हेतु रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उपचार के दौरान दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।
प्रकरण पर थाना कोटा में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 295, 351(1), 115(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला कायम किया गया था, जिसमें विवेचना के दौरान धारा 103(1) बी.एन.एस. जोड़ा गया।
कोटा पुलिस की सतर्कता एवं सूझबूझ से आरोपी राजेश कुमार मरावी पिता चैतराम मरावी, उम्र 40 वर्ष, निवासी – शिवतराई, थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) को त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं चाकू जप्त किए गए हैं। आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा गया।
