वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही.
लम्बित गिरफ़्तारी वारंट की तमिली में सरगुजा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी.
अंबिकापुर : सरगुजा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मणिपुर पुलिस टीम ने चार गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरगुजा पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है।
थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है, निर्देशों के परिपालन में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चार गिरफ़्तारी वारंट की तमिली की गई है।
माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार (01) लिंगो गोडसन मरावी साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर, (02) छोटू चौधरी साकिन नवागढ़ अंबिकापुर का दो अलग-अलग प्रकरण में जारी गिरफ़्तारी वारंट, (03) अघन साय साकिन पचपेड़ी थाना मणीपुर को पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रखी जायगी।
वारंट तामिली की कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक राम शंकर यादव, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक अरविंद सिंह सक्रिय रहे।
