“फरार नहीं बचेंगे कानून से” — मणिपुर पुलिस ने चार गिरफ्तारी वारंट किए तामिल ! सरगुजा में वारंट तामिली की बड़ी मुहिम, पुलिस ने पकड़े आरोपी.

थाना चौकी प्रभारियों को थाना चौकी अंतर्गत लम्बित गिरफ़्तारी वारंट एवं स्थाई वारंट की तमिली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है, निर्देशों के परिपालन में थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा चार गिरफ़्तारी वारंट की तमिली की गई है।

माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ़्तारी वारंट के अनुसार (01) लिंगो गोडसन मरावी साकिन दर्रीपारा थाना मणीपुर, (02) छोटू चौधरी साकिन नवागढ़ अंबिकापुर का दो अलग-अलग प्रकरण में जारी गिरफ़्तारी वारंट, (03) अघन साय साकिन पचपेड़ी थाना मणीपुर को पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सरगुजा पुलिस द्वारा फरार वारंटियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रखी जायगी।

Related posts