50 ग्राम सोने का बिस्किट 1 पीतल का कोपर, 1 पीतल का कलश, 1 कांसे का कलश, एक पीतल की टंकी जुमला कीमती 6,58,800/- रू. बरामद।
चोरी गये मशरूका को किया था एक महिला को बिक्री, एक महिला गिरफ्तार,
आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीव्ही की रही महत्तवपूर्ण भूमिका।
दुर्ग : दिनांक 22.10.2025 को प्रार्थी उमा शंकर पटैरिया पिता स्व. परमेश्वर दास पटैरिया उम्र 89 वर्ष निवासी मकान न. 385 गली न. 2 शिक्षक नगर दुर्ग थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन दिये कि प्रार्थी के सुने मकान में दिनांक 11.10.2025 से 17.10.2025 के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 50 ग्राम सोने का बिस्किट 1 पीतल का कोपर, 1 पीतल का कलश 1 कांसे का कलश, एक पीतल की टंकी जुमला कीमती 06 लाख रूपये को खिड़की तरफ से जाली तोड़ कर घुसकर चोरी कर ले गया है प्रार्थी के आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 508/2025 धारा 331(4), 303 बीएनएस पंजीबध्द किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं माल मशरूका के पता तलाश दौरान दुर्ग पुलिस व्दारा त्रिनयन एप्प का उपयोग किया गया, जिसमें 03 अपचारी बालक के द्वारा रात्री में चोरी करना पाया जाने से तीनो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया जो उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किये व चोरी किये माल मशरूका को राखी कसेर के पास बिक्री करना बताये। आरोपीया के पास से जाकर पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा माल मशरूका खरीदना स्वीकार किया, आरोपिया के पेश करने पर चोरी की माल मशरूका 50 ग्राम सोने का बिस्किट 1 पीतल का कोपर, 1 पीतल का कलश, 1 कांसे का कलश, एक पीतल की टंकी जुमला कीमती 6,58,800/- रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपीयो के विरूद्ध अपराध सबुत पाए जाने से समय सदर पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानती अपराध होने से न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विधि से संघर्षरत् बालको की पारिवारिक पृष्ठभूमि तैयार किया गया जो बाल सप्रेक्षण गृह किशोर न्यायाबोर्ड भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, सउनि राम कृष्ण तिवारी, प्र.आर. आबिद खान, आरक्षक प्रशांत पाटनकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:- श्रीमति राखी कसेर पति गिरीश कसेर उम्र 50 साल साकिन संतराबाडी थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.) व तीन विधि से संघर्षरत बालक
जप्त मशरूका:- 50 ग्राम सोने का बिस्किट 1 पीतल का कोपर, 1 पीतल का कलश 1 कांसे का कलश, एक पीतल की टंकी जुमला कीमती 6,58,800/- रू
