दुर्ग : थाना मोहन नगर पुलिस को दिनाँक 27.10.2025 को जरिये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका धमधा रोड पुराना सब्जी मण्डी शौचालय के पास पानी टंकी के बगल में मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये ग्राहक तलास कर रहा है। की सूचना को गंभीरता से लेते हुये बरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर थाना मोहन नगर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने एंव तलासी लेने पर चाकू एंव मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपीगण के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना मोहन नगर में आरोपी आरोपी शुभम तिवारी उर्फ तुरहा पिता रामजी तिवारी उम्र 23 साल निवासी सिकोला भाटा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 574/25 बारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को विधिवत् गिरफतार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की महत्वपुर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:- शुभम तिवारी उर्फ तुरहा पिता रामजी तिवारी उम्र 23 साल निवासी सिकोला भाटा दुर्ग थाना मोहन नगर
जप्ती:- 02 किलो 53 ग्राम गांजा किमती 16,000/- रूपये
