असामाजिक किस्म के युवकों से निकलवाया गया लोहे का कड़ा
रानीतराई क्षेत्र में मड़ई मेला में पहनकर घूम रहे थे युवक
70 लोहे का कड़ा पुलिस ने जप्त किया
दुर्ग : दुर्ग जिले के रानीतराई मड़ई मेले में पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी गई। मेले के दौरान पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर घूम रहे युवकों से कड़े निकलवाए गए और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के तहत करीब 70 लोहे के कड़े जप्त किए गए, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को रानीतराई मड़ई मेला कार्यक्रम के दौरान मेला शांतिपूर्ण संपन्न करने के मकसद तथा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर पुलिस व्यवस्था लगाकर असामाजिक तत्वों एवं संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी।
मेला के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर बड़े-बड़े लोहे का कड़ा पहन कर घूम रहे असामाजिक किस्म के युवकों से कड़ा निकलवा कर हिदायत दिया गया। अभियान के दौरान करीब 70 युवकों के लोहे के कड़े निकलवाए गए। इस अभियान से मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
