पुलिस की तत्पर कार्रवाई : “तलवार का खौफ दिखाने निकला, पहुंचा जेल !” — नंदिनी नगर पुलिस ने पकड़ा हथियारबंद युवक, गांव में दहशत फैलाने वाला ‘तलवारबाज’ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

थाना नंदिनी नगर पुलिस को आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम डूमर में रोमलाल उर्फ लालु यादव पिता बारातु यादव निवासी ग्राम डूमर के द्वारा धारदार तलवारनुमा हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहा था।

जिसकी सूचना मिलने पर थाना नंदिनी नगर के द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर तलवारनुमा हथियार के साथ पकड़ कर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश किया गया। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts