जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम तोरा निवासी स्व. भुटकुल का कुआं के पानी में डूबने से 17 फरवरी 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी रूखमणी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जशपुर में प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर रोहित व्यास ने स्वीकृत किए 4 लाख रुपये सहायता राशि
