पुलिस की सफलता :  शराब दुकान से चोरी हुई बाइक, कुछ घंटों में मिली वापस, चोरी की ₹60,000 की होंडा साइन बरामद, जांजगीर-चांपा में बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बृन्द्रा सांडे निवासी सरईश्रृगार डोंगरी थाना बलौदा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वह दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक सीजी-11- बीएम-8670 को अंग्रेजी शराब दुकान बलौदा के पास खड़ी किया था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया, जिसकी रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 431/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी, कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा है। जिसका पिछा करते हुए बलौदा पोंच मार्ग पर घेराबंदी कर रोक कर पकड़ा गया, जिसको पुछताछ किया गया। जिसने अपना नाम अनिल धनवार बताया, जिससे उक्त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर सायकल का कागजात नहीं होना बताये, जिससे कडाई से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया, घटना दिनांक को अंग्रेजी शराब दुकान बलौदा के पास से मोटर सायकल को चोरी कर ले जाना बताए जाने से जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts