कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता : बस स्टैंड से 92 हजार की चोरी, यात्री के बैग से चोरी हुए 92 हजार रुपये समेत दोनों आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर भेजे गये जेल.

रायगढ़ के केवडाबाड़ी बस स्टैंड पर यात्री के बैग से 92 हजार रुपये चोरी करने वाले दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कुल 92 हजार रुपये की रकम बरामद कर लिया गया है।

प्रकरण में कटाईपाली-डी निवासी गजेन्द्र कुमार राठिया पिता पीलीलाल राठिया (24 वर्ष) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 28 अक्टूबर को विजय कुमार राठिया के साथ बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्य से आया था। सुबह जब दोनों उठे तो देखा कि उनके पिट्ठू बैग का चैन खुला हुआ है और उसमें रखे करीब 1,00,000/- रुपये के साथ दोनों के पर्स—जिनमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी और मोटर साइकिल के कागजात थे—गायब हैं।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने बस स्टैंड क्षेत्र में पूछताछ के दौरान संदिग्ध विवेक सारथी 26 साल और दीपक डोंगरी 20 साल, दोनों निवासी बापूनगर, को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने रात में बैग का चैन खोल कर पैसे व पर्स निकाल लिए थे। चोरी के बाद पर्स को नाले में फेंक दिया गया और नकदी को गिनने पर 92,000/- रुपये पाए, जिसमें विवेक सारथी ने 60,000/- और दीपक डोंगरी ने 32,000/- रुपये आपस में बांट लिए।

Related posts