त्योहारी सीजन में पुलिस का बड़ा एक्शन : सरकण्डा में आधी रात छापा ! पुलिस ने गुलमोहर होटल के पास पकड़ा जुआ फड़, नगद 20 हजार रुपये और ताश जब्त, छः आरोपी गिरफ्तार,जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्यवाही.

नाम आरोपी – 01. ओम प्रकाश खैरवार पिता भगवान खैरवार उम्र 34 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा, 02. रवि नायक पिता शत्रुहन नायक उम्र 42 वर्ष निवासी राजीव विहार कालोनी सरकण्डा, 03. दीपक वर्मा पिता सुखन वर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी ठाकुरदेव मंदिर के पास मोपका, 04. राम प्रसाद केंवट पिता लक्ष्मण केंवट उम्र 34 वर्ष निवासी घी कुण्ड तालाब के पास मोपका, 05. धनीराम सूर्यवंशी पिता देव प्रसाद सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी पावर ग्रीन सिटी मोपका, 06. भवानी बरेठ पिता विजय बरेठ उम्र 34 वर्ष निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर सरकण्डा.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु त्यौहारी सिजन में जुआ खेलने वालों का धर-पकड कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाइर्न/सरकण्डा श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। दिनांक 30 अक्टूबर 2025 के रात्रि करीब 11:00 बजे सूचना मिली थी कि गुलमोहर होटल के पास श्री कलेक्शन के पीछे मोपका में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

Related posts