पत्नी से अवैध संबंध के शक में रची जानलेवा हमले की साजिश! चाकू से युवक पर वार कर फरार हुआ आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, सीपत पुलिस ने बटनदार चाकू भी किया बरामद

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

बिलासपुर : प्रार्थी समीर कुर्मी पिता राम कुमार कुर्मी उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडपार भाठापारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2026 के रात्रि करीब 8.00 बजे रमाशंकर सिदार के द्वारा प्रार्थी के भईया रितिक कश्यप को हत्या करने की आशय से चाकू से पेट, सीना, बाया हाथ के कोहनी के पास मारकर चोंट पहूंचाये जाने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा  हत्या के प्रयास के  आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु  निर्देशित किया गया  जिसके पालन में

थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या की प्रयास की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर थाना से टीम गठीत कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था,आरोपी रमाशंकर सिदार घटना दिनांक से फरार था मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी कोरबा के घंटा घर में होने की सूचना पर तत्काल टीम कोरबा रवाना किया गया आरोपी रमाशंकर सिदार को घेरा बंदी कर पकड कर हिरासत में लेकर थाना सीपत लाया गया जिससे कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी एवं आहत रितिक कश्यप उर्फ करन के साथ अवैध संबंध होने की शक में वह उससे दुश्मनी रखता था इसी दुश्मनी की वजह से रितिक को जान से मारने की मौका की तलाश में रहता था। आरोपी रमाशकर सिदार के द्वारा दिनांक 01.09.2026 को आहत रितिक कश्यप पर हत्या करने के नियत से बटनदार चाकू से हमला करना बताया। आरोपी रमाशंकर सिदार से बटनदार चाकू को बरामद किया गया एवं आरोपी रमाश्ंाकर सिदार को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी- रमाशंकर सिदार पिता राम लखन सिदार उम्र 45 साल निवासी मुडपार मौहारपारा, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0

Related posts