पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : इंस्टाग्राम पर तलवार-चाकू दिखाना पड़ा भारी, ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाए जा रहे अवैध हथियार ! दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट की तरह हथियारबाजों पर कसी नकेल, दो गिरफ्तार, 12 हथियार जब्त.

दुर्ग : जिले में बढ़ती चाकूबाजी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पद्मनाभपुर, कोतवाली, छावनी समेत कई थानों की टीमों ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 12 अवैध हथियार जब्त किए।
साथ ही, नाबालिगों द्वारा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर हथियारों की फोटो पोस्ट करने पर परिजनों को बुलाकर समझाइश दी गई और पोस्ट डिलीट कराई गई।
पुलिस ने Amazon, Flipkart और Meesho जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को भी अवैध हथियारों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं।

जिले में हो रहे लगातार चाकूबाजी की घटनाओं को अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुये श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आदतन चाकूबाज, गुण्डा व निगरानी बदमाश द्वारा ऑन लाईन अमेजन, फिल्पकार्ट एवं मिशों कम्पनी के माध्यम से घातक हथियार मंगा कर अपने साथ फोटो खिंचा कर सोशल मिडिया पर अपलोड कर आम जनता को डराया या धमकाया जाता, जिससे आम जनता अपने आप को असुरक्षित महसुस करते हैं। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर विभिन्न अलग-अलग टीमों को लगा कर एसीसीयू एवं थाने के माध्यम से सोशल मिडिया को चेक कर, जिनके द्वारा भी अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक पर इस प्रकार के फोटो अपलोड किये हैं, उन पर तस्दीक करते हुये कार्यवाही किया जा रहा है।

इस संबंध में अभी तक पिछले चार दिन के अंदर हमारे तकनीकी सेल के माध्यम से कई लोगों के सोशल मिडिया व इंस्टाग्राम को चेक करने पर कई संदिग्ध मिलें, जिन पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये, जिसमें दो व्यक्ति के खिलाफ थाना कोतवाली दुर्ग में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई, थाना छावनी में 12 हथियार जप्त किये गये। जिन व्यक्तियों के पास हथियार नहीं मिले उन व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्यवाही किया गया है एवं नाबालिगों के भी इस प्रकार सोशल मिडिया इंस्टाग्राम में फोटो अपलोड करने पर उनके पालकों को बुला कर समझाईश देकर छोडा गया।

दुर्ग पुलिस पालकों से विशेष रूप से अनुरोध करती है कि अपने बच्चों को एन्ड्रायड फोन देने के बाद उन पर निगाह रखें ता कि किसी अनहोनी से बचा जा सकें जिससे तथा अवैध कृत्य पर लगाम लगाया जा सके।

ऑन लाईन शॉपिंग प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फिल्पकार्ट एवं मिशों से भी अनुरोध करती है कि इस प्रकार से घातक हथियार जैसे चाकू, तलवार, कटटा, पिस्टल को डिलवरी से पूर्व अपने एक्स-रे मशीन से एक्स-रे करें और संदिग्ध लगने पर संबंधितों को डिलवरी ना देवें और डिलवरी देने के पूर्व संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को सूचित करें जिससे किसी प्रकार से घटना ना हो।

Related posts