पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ‘ऑपरेशन निश्चय’ में धमाकेदार कामयाबी, पल्सर बाइक पर चल रही थी गांजा तस्करी ! रायपुर पुलिस ने धान फड़ के पास तीन तस्करों को 2 लाख के गांजा के साथ किया गिरफ्तार.

रायपुर : रायपुर जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के पास से रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 10.629 किलोग्राम गांजा, पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब ₹2,10,000 आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 03 नवंबर 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि पल्सर मोटर सायकल सवार 03 व्यक्ति अपने बैग में गांजा रख कर तिल्दा नेवरा क्षेत्र की ओर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्रांतर्गत कोहका आईटीआई रोड स्थित धान फड़ के सामने आरोपियों को पकड़ने हेतु नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये पल्सर मोटर सायकल में सवार 03 व्यक्तियों को आता देखकर रूकवा कर पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम राजेश यादव, परमेश्वर सेन एवं हिरेन्द्र निषाद निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में अलग-अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10.629 किलोग्राम गांजा, पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम.डी. 3452 तथा घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 494/2025 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

01. राजेश यादव पिता जगन्नाथ यादव उम्र 22 साल स्थायी पता तेजपुर थाना धरमजयगढ जिला रायगढ़। हाल पता गोपाल नगर रामनगर गुढियारी जिला रायपुर,

02. परमेश्वर सेन पिता सीताराम सेन उम्र 34 साल निवासी रामनगर गोपाल नगर गुढ़ियारी, गौरा चौरा के पास थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर,

03. हिरेन्द्र निषाद पिता राधाकृष्ण निषाद उम्र 41 साल निवासी कोहका कॉलेज के सामने थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर.

Related posts