बगीचा सामुहिक दुष्कर्म मामले में सांसद गोमती साय ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से फरार आरोपियों पर कार्यवाही की मांग

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार

जशपुर ​जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय ने नाराजगी जाहिर की है। घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए,उन्होनें मामले के तीन फरार आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग भी की है। प्रदेश में ध्वस्त होते जा रहे कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश बघेल सरकारपर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हत्या,दुष्कर्म,अपहरण,डकैती जैसी घटनाएं प्रदेश भर में लगातार हो रही है। जशपुर जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में भी किशोरियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है। दिव्यांग केन्द्र में मासूम दिव्यांग बच्चियों के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में प्रदेश सरकार पीड़ितों को न्याय नहीं दिला पाई है। नतीजा,पीड़ितों के स्वजन,धरने में बैठने के लिए मजबूर हैं। किसी भी सरकार के लिए इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है? लेकिन संवेदनहिन हो चुकी सरकार और उसके मंत्रियों को यह सब दिखाई ही नहीं दे रहा है। लेकिन जनता सब देख व समझ रही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!