थाना – न्यू राजेन्द्र नगर जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक- 252/2025, धारा- 296, 351(2) , 115 (2), 127 (2), 310 (2) बीएनएस में प्रकरण पँजीबद्ध.
घटना दिनांक 26 अक्टूबर 2025 के रात्रि 20:00 बजे, घटना स्थल – गोविंद सारंग परिसर के पास, कल्चरल वेलनेस स्पॉ सेंटर.
गिरफ्तार आरोपी – प्रथम अग्रवाल पिता सुरेन्द्र अग्रवाल उम्र 32 वर्ष निवसी अश्वनी नगर रायपुर.
रायपुर : थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस को स्पा सेंटर डकैती कांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में फरार चल रहे आरोपी प्रथम अग्रवाल (32 वर्ष), निवासी अश्विनी नगर रायपुर को सिमगा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ गोविंद सारंग परिसर के पास स्थित कल्चरल वेलनेस स्पा सेंटर में घुसकर लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और मोबाइल जब्त किए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी सन्नी मनवानी पिता स्व. राज कुमार मनवानी उम्र 36 वर्ष न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का थाना उपस्थित आकर एफआईआर दर्ज कराया था कि दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को रात्रि 20:00 बजे इसके वेलनेस स्पॉ सेंटर न्यू राजेन्द्र नगर में घूस कर 08 आरोपियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके मैनेजर धनेश मिरी को अश्लील गाली-गलौच कर बंधक बना कर मारपीट कर लूटपाट करते हुए गल्ले से 20 हजार रूपये लूट लिये तथा स्पॉ के मालिक सनी मनमानी को दो आरोपी अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठकर Atm से 50 हजार रूपये तथा पेट्रोल पंप से क्रेडिट कार्ड स्वाइप करा कर 50 हजार रूपये कुल 1,20,000=00 रूपये की डकैती कर लिए तथा जाते वक्त डीवीआर (DVR) भी अपने साथ ले गये। पूर्व में आरोपी (1) धनराज चौधरी ऊर्फ हनी, (2) गुरविंदर सिंह, (3) नवजोत सिंह भामरा को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश के दौरान दिनांक 04 नवंबर 2025 को आरोपी “प्रथम अग्रवाल” को सिमगा से गिरफ्तार कर उससे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व मोबाईल की जप्ती कर जेल दाखिल किया गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल दाखिल किया जायेगा।
