रात के अंधेरे में गौ तस्करों का खेल खत्म ! ऑपरेशन शंखनाद में फिर गूंजा जशपुर पुलिस का दम ! जंगल से छुड़ाए 10 गौ-वंश, झारखंड से धर दबोचा फरार तस्कर, जशपुर पुलिस का शंखनाद अभियान बना गौ-रक्षा की मिसाल.

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए, जहां गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ा रही है, वहीं गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपियों को भी विशेष अभियान चला, ढूंढ कर गिरफ्तार भी किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 05 नवंबर 2025 को जशपुर पुलिस के द्वारा पुनः चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गुल्लू से 10 नग गौ-वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है व थाना थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत, वर्ष 2024 के एक गौ तस्करी के मामले में फरार एक आरोपी इमरोज अंसारी को जशपुर पुलिस की टीम, लोहरदगा झारखंड से हिरासत में लेकर वापस आई है।

चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 नवंबर 2025 को चौकी सोनक्यारी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति, ग्राम गुल्लू, जंगल के रास्ते भारी मात्रा में गौ-वंशों को पैदल मारते पीटते हुए, हांक कर ले जा रहे हैं। जिस पर पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल ग्राम गुल्लू की ओर रवाना हुआ। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम गुल्लू के जंगल में तस्करों को पकड़ने हेतु जब घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को देख आरोपी तस्कर, जंगल का फायदा उठा, गौ-वंशों को छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस के द्वारा मौके से 10 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है व फरार तस्करों की पातासाजी की जा रही है।

जशपुर पुलिस के द्वारा थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2024 के गौ तस्करी के प्रकरण में फरार एक आरोपी इमरोज़ खान को लोहरदगा झारखंड से हिरासत में लेकर, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ज्ञातव्य है कि वर्ष 2024 में थाना तुमला पुलिस के द्वारा, ग्राम बारो में एक छोटा हाथी वाहन क्रमांक J H 01U 9753 से तीन नग गौ-वंशों को, तस्करों के चंगुल से छुड़ाया था, जिसमें की आरोपी तस्कर वाहन सहित गौ-वंशों को छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस के द्वारा सभी तीन नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर, तस्करी में प्रयुक्त  टाटा छोटा हाथी वाहन को भी जप्त किया गया था। पुलिस के द्वारा उक्त तस्करी के आरोपी इमरोज अंसारी को चिन्हित कर लिया गया था, जो कि घटना दिनांक से ही फरार था। अंततः जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा, पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से, लोहरदगा, झारखंड से उक्त आरोपी इमरोज अंसारी को हिरासत में लेकर वापस लाया गया, इमरोज अंसारी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

Related posts