थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी का मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स CG22 Y8847 किया गया जप्त
बलौदाबाज़र-भाटापारा : दिनांक 03/11/2025 को प्रार्थी गणेश साहू निवासी महावीर वार्ड भाटापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 01.11.2025 के रात्रि 11:00 वह अपने मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स क्र. CG22 Y 8847 को शीतला मंदिर के सामने खड़ी किया था, जिसे आरोपी करण ध्रुव उर्फ बादशाह द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 595/2025 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी करण ध्रुव उर्फ बादशाह को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी का मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से उसके द्वारा अपने घर में छुपा कर रखे गए चोरी का मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स CG22 Y8847 को जप्त किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 05.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- करण ध्रुव उर्फ बादशाह उम्र 20 साल निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
