धान माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: पत्थलगांव में ट्रक समेत 200 क्विंटल अवैध धान जब्त, उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के सख्त निर्देश पर जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालीडीह (पत्थलगांव) क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG 15 DG 7822 में द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उड़नदस्ता टीम ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोककर जांच की, जिसमें धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

इसके बाद टीम ने पूरा 200 क्विंटल धान जप्त कर वाहन को थाना पत्थलगांव के सुपुर्द किया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध धान खरीदी-बिक्री या परिवहन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू और एसडीएम श्री बिसेन ने कहा कि उड़नदस्ता दल को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts