महिला संबंधी शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की तत्पर कार्रवाई, छेड़खानी अशोभनीय हरकत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार.
रायगढ़ : घरघोड़ा थाना पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने के आरोपी शंकर राम गुप्ता उर्फ लल्लू (उम्र 40 वर्ष) को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने महिला के साथ सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकत की थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
घरघोड़ा पुलिस ने महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला थाना घरघोड़ा क्षेत्र का है, जहां पीड़ित महिला ने दिनांक 7 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सुबह लगभग 10:30 बजे अपने पति के साथ पड़ोसी के घर गई थी। इस दौरान वहां मौजूद शंकर राम गुप्ता ने सभी के सामने अशोभनीय बातें कह कर उसके साथ छेड़खानी की। आरोपी की हरकत पर पड़ोसी ने उसे फटकार लगाते हुए मौके से भगा दिया।
महिला की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने कृत्य को स्वीकार किया। आरोपी की पहचान शंकर राम गुप्ता उर्फ लल्लू पिता स्व. मुनकुराम गुप्ता, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चारमार, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग) को आज विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महिला संबंधी अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उपनिरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक दिनेश सिदार, आरक्षक प्रदीप तिग्गा और आरक्षक दीप रोशन एक्का की सराहनीय भूमिका रही है।
