दुर्ग : दिनांक 7.11.25 को प्रार्थी वसीम अली ने थाना पुलगांव आकर बताया कि वह .बी.वी इंफ्राप्राइवेट लिमिटेड ऑफिस में सुपरवाइजर का काम करता है, इंडस्ट्रियल एरिया में सब स्टेशन कल्याणी कंपनी में निर्माण के लिए एशियन केबल कॉपर केइसी का बंडल साइड के गोदाम पर रखा था तार के ड्रम से किसी अज्ञात चोर द्वारा करीब 100 मीटर तार कीमती 6 लाख रुपए को चोरी कर ले गया है l
प्रार्थी के कथन अनुसार पुलगांव व चौकी अंजोरा का स्टाफ सक्रियता से पतासाजी में लगी चेकिंग के दौरान पुलगांव चौक में टाटा-एस CG-7 सी एक्स 5138 में तिरपाल से ढका संदिग्ध सामान ले जाते मिला। टाटा एस की पायलटिंग दो मोटरसाइकिल सवार कर रहे थे उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर वाहनों को रोक कर चेक किया गया, टाटा एस के चालक ने अपना नाम हेमराज ढीमर बताया तथा वहां में तांबे का केबल तार पाया गया , बाइक सवार अपना नाम केवेन्द्र और छोटा पटेल, किशन कुमार ठाकुर बताया वहां में बैठे लोगों ने अपना नाम रहमान लाल श्रीवास, देवेंद्र उर्फ नन्नी निर्मलकर, ओम प्रकाश यादव, निखिल साहू बताया गया सभी को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ किया गया l
इन्होंने बताया कि दिनांक 1.11.2025 की रात यह सभी अपने अन्य दो साथियों के साथ गिरोह के सरगना के कहने पर बडा कैंचा लेकर टाटा एस वाहन तथा दो बाइक के साथ रसमड़ा जोड़ा तराई मार्ग में निर्माणाधीन सब स्टेशन के पास गए वहां मैदान में रखे केबल ड्रम से एशियाई कॉपर केबल केइसी करीब 100 मी कैच से काटकर चोरी कर ले गए और केवेंद्र पटेल के यहां वाहन सहित खड़ा कर दिये l
आरोपियों द्वारा कृत्य अपराध पर थाना पुलगांव में धारा 303(2)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर एक टाटा एस वाहन और दो बाइक समेत करीब 300 किलो केबल तार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक डिमांड पर भेजा गया l
आरोपीगण :-
1. हेमराज ढीमर 24 साल बंजारी पारा उतई
2. रहमान लाल श्रीवास 26 साल शंकर नगर ढूंढेरा
3. देवेंद्र निर्मलकर 22 साल धोबीपारा नेवई
4. किशन कुमार ठाकुर 21 साल बजरंग चौक जोरा तराई
5. ओम प्रकाश यादव 28 साल धोबी मोहल्ला नेवई
6. केवेंद्र पटेल 27 साल गायत्री नगर ढूंढेरा
7. निखिल कुमार साहू 20 साल बजरंग चौक जोरा तराई
