बैंक लिंकेज मेले में महिलाओं को बड़ी सौगात — जशपुर में 1 करोड़ 39 लाख 50 हजार रुपए के लोन स्वीकृत, 43 दीदी को मुद्रा लोन भी मिला

59 समूह को 01 करोड़ 39 लाख 50 हजार की फ्रेश लोन और रिन्यूअल लोन स्वीकृति प्रदान की गई

जशपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत जशपुर विकासखंड के बालाजी मंदिर के सामने मंगल भवन में मुद्रा एवं बैंक लिंकेज मेला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगाराम भगत एवं सामाजिक कार्यकर्ता विजय, डीएलएम वॉलटर भेगरा, जिला पंचायत डीपीएम अमीन खा एवं संसाधन श्री अखिल, विकासखंड परियोजना प्रबंधक संदीप बैक, एसी, पीआरपी वं सभी ब्रांच के शाखा प्रबंधक एवं विहान की 322 महिलाएं उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के तहत बैंक द्वारा 25 समूह को 37 लाख 50 हजार का फ्रेश लोन एवं 34 समूह को 1 करोड़ 2 लाख का रिन्यूअल लोन सहित कुल 59 समूह को 01 करोड़ 39 लाख 50 हजार का स्वीकृति प्रदान किया गया। साथ ही व्यक्तिगत रूप से 43 दीदी को मुद्रा लोन 53 लाख 80 हजार का स्वीकृति प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा चेक प्रदान किया गया एवं विहान की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के हेतु प्रेरित किया गया एवं बैंक मैनेजर के द्वारा समूह को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दिया गया।

Related posts