जनजातिय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने की प्रेस कांफ्रेंस : आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने का प्रयास है जनजातिय गौरव दिवस – गोमती साय
जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातिय समाज के उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान और पहचान दिलाना चाहते हैं,जिनको अब तक इतिहास में सही स्थान नहीं मिला है। जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन इसी की एक कड़ी है। गुरूवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्थलगांव की विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा। उन्होने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिका सूची में आदिवासी सर्वोच्च स्थान पर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंड की यह 150 वीं जयंती वर्ष है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम और समाज सुधार में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर केंद्र सरकार ने स्वतंत्र जनजाति मंत्रालय,जनजाति आयोग का गठन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य और स्टेंडअप इंडिया स्कीम उदयमिता विकास के लिए 1 लाख से 10 करोड़ रूपये तक ी सहायता राशि प्रदान की व्यवस्था की है।
जनजातिय समाज में व्याप्त सिकल सेल बीमारी के समूल नाश का प्रयास मोदी सरकार राज्य सरकारों के साथ मिल कर रही है। देश की संवैधानिक व्यवस्था में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को आसीन किया गया है। जनजातिय क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज किया गया है,जिससे नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और यह अंतिम सांस ले रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति दी जा रही है,जिससे ये क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में जुड़ सके।
जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार आदिवासियों के प्रसिद्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जतरा टाना,फुलो झरनी,रानी दुर्गावती जैसे वीर सेनानियों को सम्मान देने के लिए काम कर रही है। उन्होनें कहा कि रोहतास गढ़ से लेकर लटका आंदोलन तक जनजातिय समाज के स्वतंत्रता संग्राम में वीरता की अमर गाथा छिपी हुई है। केंद्र और राज्य सरकार जनजातिय गौरव दिवस के माध्यम से भगवन बीरसा मुंडा के साथ इन सभी वीरों का सम्मान कर रही है।
प्रेस वार्ता में नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला मंत्री संतोष सिंह, राजकपूर भगत, जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान, मण्डल अध्यक्ष मुकेश सोनी, सज्जु खान, दीपक गुप्ता, राजा सोनी, विष्णु सोनी, राहुल गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अमित साय उपस्थित रहे।
