मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल विश्व गायत्री परिवार की सौजन्य भेंट, 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए दिया आमंत्रण

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री निर्मल सिन्हा, श्री कैलाश साहू, श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, श्री…

Read More

रायपुर में डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी बोले—पुलिस व्यवस्था में तकनीक, एआई और नई आपराधिक संहिताओं की जागरूकता समय की सबसे बड़ी जरूरत

प्रधानमंत्री ने रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की प्रधानमंत्री ने पुलिस के बारे में जनता की धारणा बदलने, युवाओं तक पहुंच बढ़ाने, शहरी और पर्यटन पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और नए आपराधिक कानूनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी, एआई और राष्ट्रीय खुफिया ग्रिड एकीकरण के विस्तारित उपयोग का आह्वान किया; द्वीप सुरक्षा, तटीय पुलिस व्यवस्था और फोरेंसिक आधारित जांच में नवाचार पर जोर दिया सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें विजन…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल, वर–वधू को दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के सुपुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने वर -वधु को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन का दी शुभकामनायें बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को भाटापारा के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा के सुपुत्र चि.डॉ. अभिनव के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकासखंड सिमगा के नारायणी फार्म एंड रिजॉर्ट में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व विधायक श्री शर्मा के परिवारजनों से भेंट कर वर-वधु चि डॉ अभिनव एवं सौ. कां डॉ रोजालिन को आशीर्वाद…

Read More

कोरबा में मुख्यमंत्री साय का स्नेहिल आगमन: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवारिक विवाह समारोह में हुई विशिष्ट उपस्थिति

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री श्री साव और वित्त मंत्री श्री चौधरी भी हुए शामिल कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री श्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More

पीएम आवास योजना में ‘फर्जीवाड़ा’ का धमाका!—जियो टैगिंग घोटाले में उड़ीं 5 की नौकरियां, कई अफसरों पर कार्रवाई तय

4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्त प्रधानमंत्री आवास योजना अपूर्ण मकानों को पूर्ण दर्शाने के मामले में कार्रवाई रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों की निर्माण की स्थिति की गलत रिपोर्टिंग के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने इस मामले में दोषी पाए गए 4 ग्राम पंचायतों के आवास मित्रों एवं एक ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जिला प्रशासन ने इस मामले कड़ा रूख अपनाते हुए जनपद…

Read More

जशपुर से उठा बड़ा कदम! सीएम विष्णुदेव साय ने बाल विवाह के खिलाफ 100-दिनीय जागरूकता रथ को किया लॉन्च—गांव-गांव फैलेगा संदेश

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसान महतारी सम्मेलन स्थल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने विगत दिवस ग्राम नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन के दौरान बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल से रवाना किए गए इस रथ के माध्यम से 100 दिनों तक जिले…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : विद्यालय में अनुशासनहीनता के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई! सुरंगपानी के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान तत्काल निलंबित

जशपुर : सरगुजा संभाग अंबिकापुर के संयुक्त संचालक द्वारा पत्थलगांव विकासखंड के  सुरंगपानी के प्रधान पाठक गणेश राम चौहान शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने तथा विद्यालय के छात्राओ को अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात कर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और विद्यालय के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियो से अपशब्दों का प्रयोग व गाली गलौज करने पर  छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (ख) में वर्णित प्रावधानों के अनुरूप शासकीय सेवा से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। श्री चौहान का निलंबन…

Read More

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय अभिनंदन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के  रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

Read More

जांजगीर-चांपा में खौफ़नाक सड़क हादसा! पाँच की मौत—CM विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख, घायलों के इलाज के सख्त निर्देश

जांजगीर-चांपा में सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की दर्दनाक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को तत्काल बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल…

Read More

जशपुर में मतदाता जागरूकता की बड़ी मुहिम—CEO अभिषेक कुमार ने खुद आगे आकर कराया सत्यापन, हर मतदाता से की अनिवार्य सत्यापन की अपील

जशपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत सोमवार को जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार को बूथ लेवल अधिकारी (#BLO) द्वारा उनके शासकीय आवास पहुँचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया। ततपश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर ने गणना पत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं। उल्लेखनीय है कि जिले में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर के तहत गणना पप्रत्र सौंप कर सत्यापन का कार्य…

Read More