जांजगीर-चांपा : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में 14 नवंबर 2025 को जांजगीर – चांपा पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह का प्रारंभ किया है। यह सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रोग्राम:
– 14 नवंबर (प्रथम दिवस): उद्घाटन समारोह, बच्चों का सम्मान
– 15 नवंबर (द्वितीय दिवस): स्कूलों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा की जानकारी
– 16 नवंबर (तृतीय दिवस): सार्वजनिक क्षेत्र में मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम की जानकारी
– 17 नवंबर (चतुर्थ दिवस): बच्चो का पुलिस थाना/चौकी का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी
– 18 नवंबर (पंचम दिवस): बाल देखरेख संस्थानों में गुड टच-बैड टच, पॉक्सो एक्ट की जानकारी
– 19 नवंबर (षष्टम दिवस): छात्रावास/डॉरमिटरी में पौष्टिक आहार, नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी
– 20 नवंबर (सप्तम दिवस): समापन समारोह, खेलकूल, निबंध, कविता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
पुलिस लाइन जांजगीर में बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया जिसमें श्रीमती रेखा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला, DSP कविता ठाकुर, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP अजाक सतरूपा तरम एवं श्रीमती तानिया अनुरागी पांडेय,श्रीमती संगीता पांडेय, श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर उपस्थित रहे।
