मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में शुरू हुई धान खरीदी: सांसद राधेश्याम राठिया ने किया शुभारंभ, पहले किसान गंगाराम के धान की तौलाई से मिली शानदार शुरुआत

मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश

जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया ने धान खरीदी का किया शुभारंभ

सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम का धान तौलाई की गई

गंगा राम ने पहले टोकन कटाया

किसानों की सुविधा के लिए जिले में 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया जिले मे आज से धान खरीदी शुरू हो गया है।सांसद श्री राठिया और विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत ने जशपुर विकास खंड के ग्राम झीलिंग के किसान श्री गंगा राम यादव को फूल माला और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया। सांसद की उपस्थिति में किसान गंगाराम के धान की तौलाई भी करवाया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जुदेव, कलेक्टर रोहित व्यास अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू एसडीएम विश्वास राव मस्के डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी और खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

जिले में किसानों की सुविधा के लिए 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है।

धान खरीदी के लिए किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रशासनिक अमले एवं समिति के कर्मचारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर किसान को समय पर, व्यवस्थित और बिना किसी परेशानी के धान बेचने की सुविधा मिले।

Related posts