आरोपियों द्वारा संयंत्र से ई-रिक्शा के माध्यम से ₹60,000 मूल्य का लोहे का सामान किया गया था चोरी.
सिक्योरिटी गार्ड के देख लेने पर सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर ई रिक्शा एवं चोरी का सामान घटना-स्थल पर ही छोड़कर हो गए थे फरार.
ई रिक्शा के मालिक की पतासाजी करते हुए संयंत्र में चोरी करने वाले 05 सदस्यीय गिरोह का किया गया भंडाफोड़.
संपूर्ण प्रकरण में चोरी में प्रयुक्त ई रिक्शा वाहन एवं ₹60,000 कीमत मूल्य का लोहे का सामान किया गया बरामद.
बलौदाबाजार-भाटापारा : अंबुजा सीमेंट संयंत्र रवान में लोहे का सामान चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपी ई-रिक्शा के माध्यम से ₹60,000 कीमत का माल चोरी कर ले जा रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड द्वारा देखे जाने पर आरोपी ई-रिक्शा और चोरी का सामान वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने ई-रिक्शा मालिक के आधार पर सभी आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्रार्थी अमन सिंह निवासी सिक्योरिटी बैरक अंबुजा संयंत्र रवान द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 14-15 नवंबर 2025 की दरमियान रात अज्ञात आरोपियों द्वारा संयंत्र से लोहे का पाइप एवं अन्य लोहे का सामान कीमत ₹60,000 को चोरी कर ई-रिक्शा में लोड कर भाग रहे थे, जिसका पीछा करने पर आरोपियों द्वारा ई-रिक्शा एवं चोरी के समान को छोड़ कर अंधेरे में कहीं भाग गए। जिसकी रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1129/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक समिति भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ किया गया, साथ ही घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा के माध्यम से भी चोरी के आरोपियों का पतासाजी प्रारंभ किया गया। प्रकरण में ई-रिक्शा के वाहन स्वामी करन कटारे को हिरासत में लिया गया। तत्पश्चात उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी में संलिप्त एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा एक साथ मिलकर दिनांक 14-15 नवंबर 2025 के दरमियानी रात अंबुजा प्लांट के स्टोन लाइन-3 से लोहे का सामान चोरी करना तथा सिक्योरिटी गार्ड के देख लेने पर ई रिक्शा एवं चोरी का समान वहीं पर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाना स्वीकार किया गया। इस प्रकरण में सभी आरोपियों को दिनांक 16 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की गई है।
आरोपियों के नाम –
1. राजू बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण,
2. करन कटारे उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 07 अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण,
3. प्रहलाद कोसले उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण,
4. विक्रम कोसले उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण,
5. विधि से संघर्षरत बालक एक.
