व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास लडाई-झगडा करने वाले आरोपी के विरूद्ध तारबाहर पुलिस का प्रहार.
थाना – तारबाहर जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में एक आरोपी के विरूद्ध वायरल विडियो के आधार पर की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही.
नाम आरोपी – 1. दुर्गेश साहू पिता महेत्तर साहू उम्र 27 साल सा. ग्राम चपोरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर हा.मु. चंदेला नगर थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर : बिलासपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार शराब भट्ठी मारपीट मामले में त्वरित कार्रवाई की है। दिनांक 17 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पुलिस को हरकत में ला दिया, जिसमें दो युवक आपस में मारपीट करते दिख रहे थे। दुर्गेश साहू नामक एक आरोपी को पहचान कर, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिलासपुर पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर भी तुरंत एक्शन लेने में सक्षम है।
प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया में व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास का विडियो वायरल हुआ, जिसमें दो लडके आपस में मारपीट करते दिख रहे थे। वायरल विडियो के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल व्यापार विहार शराब भठ्ठी के पास पहुँच कर वायरल विडियो में दिख रहे एक व्यक्ति का पहचान कर उक्त व्यक्ति को पकड कर थाना लाया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया गया है।
