जशपुर के युवाओं के लिए गोल्डन चांस!—छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है ’युवा रत्न सम्मान’, 14 क्षेत्रों में चयन और 30 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तारीख

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किये गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिये सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से ’युवा रत्न सम्मान’ की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों व संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने, मान्यता देने एवं प्रतिष्ठा मंडित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने विभिन्न 14 क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों व संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय करने का निर्णय लिया है। युवा रत्न सम्मान हेतु आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर में 30 नवम्बर 2025 तक स्वीकार किये जायेंगें। उक्त संबंध में अधिकारी जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts