घने जंगल में छिपा था हत्या के प्रयास का का आरोपी ! पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, जानलेवा वार कर भागा आरोपी, तीन दिन तक जंगल में छिपा रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.

मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 नवंबर 2025 को आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल द्वारा मो. आदिल अंसारी को अश्लील गाली-गलौच कर हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से वार कर संघातित चोट पहुंचा कर फरार हो गया था। उक्त मामले में दिनांक 18 नवंबर 2025 को चौकी बेलगहना में अपराध क़ायम कर विवेचना में लिया गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के दिशानिर्देश पर मुखबिर लगा कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 20 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल ग्राम दारसागर कुपाबंधा के घने जंगल में छिपा है, तत्काल पृथक से टीम बना कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया, तथा आरोपी शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Related posts