मामला थाना आस्ता क्षेत्रांतर्गत
माह फरवरी 25 में अपने साथियों के साथ मिल, कर रहा था शराब की तस्करी।
पुलिस ने कार्यवाही कर दो शराब तस्कर सहित पकड़ा था 17 लीटर कच्ची महुआ शराब
आरोपी ईजराइल खान हो गया था मौके से फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, आखिर पुलिस ने जशपुर से धर दबौचा
गिरफ्तार फरार आरोपी – ईजराइल खान उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली थाना लोदाम जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना आस्ता में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध।
जशपुर : फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु जशपुर पुलिस का विशेष अभियान, ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस को शराब तस्करी के मामले में 09 माह से फरार एक आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
दिनांक 22.02.25 को थाना आस्ता की पुलिस रात्रि गश्त पर थी, तभी जशपुर की ओर से तेज गति से आती हुई, एक सफेद रंग की पिकअप वाहन आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा हरकपुर चौक के पास उक्त पिकअप वाहन को रोका गया, पूछताछ पर। उसमें बैठे तीन व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष 3. ईजराइल खान उम्र 35 वर्ष, सभी निवासी साईं टांगर टोली लोदाम का होना बताया था, पुलिस को संदेह होने पर, जब पिकअप वाहन की तलाशी ली गई थी तो उसमें,17 लीटर, देसी कच्ची महुआ शराब मिली थी, मामले ने पुलिस ने दो आरोपी क्रमशः 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया था, आरोपी ईजराइल खान, पिकअप वाहन को साइड में खड़ा करने की बात कह कर पुलिस को चकमा देते हुए पिकअप वाहन को तेजी से भगाकर फरार हो गया था। पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, दो आरोपी क्रमशः 1.करामत शाह, उम्र 45 वर्ष,2. जमीर खान उम्र 32 वर्ष को प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था।
मामले के फरार आरोपी ईज़राइल खान की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि आरोपी ईजराइल खान को जशपुर क्षेत्र में देखा गया है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के दिशा निर्देश पर थाना आस्ता की पुलिस के द्वारा , जशपुर क्षेत्रांतर्गत, आरोपी ईजराइल खान के छिपने की संभावित ठिकानों पर दबिश दिया जा रहा था, इसी दौरान पुलिस को देख ईजराइल खान भागने लगा, जिसे कि पुलिस की टीम के द्वारा पीछा कर घेराबंदी करते हुए हिरासत में लिया गया।
पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले की कार्यवाही व फरार आरोपी ईजराइल खान की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी आस्ता उप निरीक्षक अर्जुन यादव, प्रधान आरक्षक संदीप एक्का, बलथाजर तिग्गा , आरक्षक अनिल भगत व सुमन टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना आस्ता क्षेत्र के एक शराब तस्करी के मामले में 09 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है।
