अवैध हथियारों से लेकर नशे के कारोबार तक पुलिस की व्यापक कार्रवाई, तीन जोन में 244 वारंट तामील; 358 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने रायपुर कमिश्नरेट की व्यापक कार्रवाई

एक सप्ताह में 244 वारंट तामील, 16 चाकू बरामद; अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध भी कार्रवाई

23 से 29 अक्टूबर तक रायपुर कमिश्नरेट के उत्तर, मध्य एवं पश्चिम जोन में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए व्यापक कार्रवाई की गई।

इस अवधि में 244 वारंट तामील किए गए, आर्म्स एक्ट के तहत 16 चाकू बरामद किए गए तथा आबकारी एवं NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 BNSS में 126 तथा धारा 126/135 BNSS में 232 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

रायपुर : पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.2026 से 29.10.2026 तक कमिश्नरेट के तीनों जोन में निरोधात्मक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

इस अवधि में कुल 244 वारंट तामील किए गए, जिनमें 27 स्थायी वारंट एवं 119 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। आर्म्स एक्ट के तहत 16 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 16 चाकू बरामद किए गए। आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरणों में कुल 17.2 लीटर शराब जब्त की गई।

NDPS एक्ट के तहत 5 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 32 नग नशीली सिरप, 1,200 नशीली टैबलेट एवं 4 किलोग्राम गांजा की बरामदगी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, धारा 170 BNSS के तहत 126 व्यक्तियों तथा धारा 126/135 BNSS के तहत 232 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान 6 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा कार्रवाई भी की गई।

जोनवार कार्रवाई :- उत्तर जोन में 33 वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 6 चाकू बरामद किए गए तथा आबकारी एक्ट के तहत 4.5 लीटर शराब जब्त की गई। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत धारा 170 BNSS में 45 तथा धारा 126/135 BNSS में 75 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मध्य जोन में 114 वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 3 चाकू बरामद किए गए तथा आबकारी एक्ट के तहत 5.56 लीटर शराब जब्त की गई। NDPS एक्ट के तहत 32 नग नशीली सिरप की बरामदगी दर्ज की गई। धारा 170 BNSS के तहत 29 तथा धारा 126/135 BNSS के तहत 59 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही 6 व्यक्तियों के विरुद्ध गुंडा कार्रवाई की गई।

पश्चिम जोन में 97 वारंट तामील किए गए। आर्म्स एक्ट के तहत 7 चाकू बरामद किए गए तथा आबकारी एक्ट के तहत 7.2 लीटर शराब जब्त की गई। NDPS एक्ट के तहत 1,200 नशीली टैबलेट एवं 4 किलोग्राम गांजा की बरामदगी दर्ज की गई। धारा 170 BNSS के तहत 52 तथा धारा 126/135 BNSS के तहत 98 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

रायपुर कमिश्नरेट द्वारा अपराधों की रोकथाम, अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर नियंत्रण तथा वारंटों की तामीली के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के साथ-साथ समय रहते आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।

रायपुर कमिश्नरेट आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण शहर के निर्माण में सहयोग करें।

Related posts