ऑपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता एक और आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना पुलगांव के नारकोटिक्स एक्ट में हुई गिरफ्तारी, आरोपी से जप्त की गई प्रतिबंधित दवाइयां.
दुर्ग : दुर्ग पुलिस के ऑपरेशन विश्वास अभियान को बड़ी सफलता मिली है। पुलगांव थाना क्षेत्र के नारकोटिक्स एक्ट प्रकरण में पुलिस ने एक और आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की और झाड़ियों में छुपाए गए 29 प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप को बरामद कराया। इससे पहले मुख्य आरोपी संजय तिवारी व वासु चंद्राकर से 130 शीशियों सहित कुल 13 लीटर प्रतिबंधित दवा, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए थे।
दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टॉफ, साक्षीगण के साथ घटना-स्थल पीसेगांव बांधा तालाब नदी रोड थाना पुलगांव में मामले के आरोपी संजय तिवारी एंव वासु चन्द्राकर से प्रतिबन्धित स्वापक औषधि त्रिपोडिलीन कोडीन सिरप कुल 130 शीशी कुल मात्रा 13 लीटर, दो नग मोबाईल, दो वाहन, ब्रिकी रकम 3000/- रूपये कुल जुमला कीमत 89,140/- रूपये सहित पकड़ा गया था, जिन्हें एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रकरण के अन्य आरोपी अजय कुमार यादव उर्फ अज्जू का पता तलाश कर मिलने पर पूछताछ किया गया, जो जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त विवो कम्पनी के मोबाईल का जिसके फोन पे एप्प में दोस्त वासु एल. के. मोबाईल नंबार के नाम पर 18 मई 2022 से 28 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न तिथियों में अपने फोन पे से आनलाईन पैसा भेजा गया है तथा 29 नग प्रतिबंधित स्वापक औषधि Triprolidine Hydrochloride & Codeine Phosphatw Syrup 100 ml CODIVA Cough Syrup को अंजोरा महमरा रोड नर्सरी के सामने रोड किनारे झाड़ी से निकाल कर पेश करने पर विधिवत् जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी – अजय कुमार यादव उर्फ अज्जू.
