रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी तारतम्य में दिनांक 23.11.2025 को थाना खमतराई को सूचना प्राप्त हुआ की सन्यासी पारा अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम गोलू साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मोवा ब्रिज के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास थैले में कुछ मात्रा में गांजा रखा होना पाया गया, आरोपी के द्वारा अपने घर पर भी गांजा छिपाना संदेह होने पर आरोपी के निवास स्थान को चेक करने पर भारी मात्रा में गांजा मिले
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से जप्त गंजा को तौल करने पर 15 किलो 200 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये पाया गया जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी – गोलू साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी मोवा ब्रिज के पास मोवा थाना पंडरी रायपुर
